मुद्रा योग पीठ फाउंडेशन ने अपना पांचवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

Updated at : 21 Jan 2026 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
मुद्रा योग पीठ फाउंडेशन ने अपना पांचवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

मुद्रा योग पीठ फाउंडेशन ने अपना पांचवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

विज्ञापन

कटिहार शहर के अनाथालय रोड स्थित लीची बागान में मुद्रा योग पीठ फाउंडेशन ने अपना पांचवां स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया. कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर उषा देवी अग्रवाल, डॉ रंजना झा और संचालिका पायल राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि यह मन, शरीर और जीवन को संतुलन देने की कला है. कार्यक्रम में घरेलू महिलाओं, कामकाजी महिलाओं और बड़ी संख्या में उम्रदराज महिलाओं की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया. योग से जुड़ी प्रस्तुतियों के दौरान पूरा वातावरण ऊर्जा और सकारात्मकता से भर उठा. सबसे आकर्षक दृश्य यह रहा जब नियमित योग अभ्यास करने वाली उम्रदराज महिलाएं मंच पर पूरे आत्मविश्वास के साथ थिरकती नजर आयी. उनकी फुर्ती, उत्साह ने साबित कर दिया कि योग न सिर्फ उम्र को थामता है. बल्कि जीवन में नई ऊर्जा भी भरता है. मेयर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. खासकर महिलाओं के लिए योग उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है. संचालिका पायल राय ने कहा कि मुद्रा योग पीठ का उद्देश्य योग को हर घर तक पहुंचाना और महिलाओं को स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है, उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख रही हैं. बल्कि आत्मविश्वास के साथ समाज में अपनी पहचान भी बना रही हैं. शिला महावर, ज्योति साह, डॉली बरनवाल, बिब्हा देवी, लक्ष्मी गोयनका, सुमन जैन, नेहा सिंघानिया, संगीता जैन, श्वेता, दीपमाला साह, श्वेता सुलतानिया,अमृता शर्मा,निकिता, पायल, स्नेहा, प्रीति गोयनका, प्रिया कुमारी, आभा सिंह, सुप्रभा सिंह, निम्मी सिंह, बीना सिंह,नेहा गोयनका आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन