आशा भौंसले के निधन से उनके चाहने वालों में शोक

आशा भौंसले के निधन से उनके चाहने वालों में शोक
कदवा सुरों की मल्लिका 92 वर्षीय आशा भौंसले के निधन से कदवा प्रखंड क्षेत्र के लोगों में दुःख का माहौल व्याप्त है. सुप्रसिद्ध गायिका आशा भौंसले का निधन केवल एक कलाकार का नहीं बल्कि एक युग का अंत है. उनकी आवाज का जड़ने हर पीढ़ियों के दिलों में भावनाओं के रंग भरकर हर गीत को अमर बना दिया है. आशा भौंसले ने अपने सात दशक से भी अधिक केरियर में हिंदी, मराठी, बंगाली, पंजाबी सहित विदेशी भाषाओं में भी बारह हजार से भी अधिक गाने गाए है. उनके नाम सबसे अधिक गाना रिकॉर्ड करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है. उनके निधन पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, भाजपा नेता चंद्रभूषण ठाकुर, धर्मेन्द्रनाथ ठाकुर, मनोज मंडल, जयप्रकाश साह, रमेश महतो, जदयू नेता बिजय दास, अंजार आलम, ओम प्रकाश भगत, समाजसेवी विनोद भगत, रंजना चौधरी, देवेश कुमार आदि ने श्रद्धांजलि दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




