निशुल्क नेत्र जांच का किया गया आयोजन

Updated:
विज्ञापन
निशुल्क नेत्र जांच का किया गया आयोजन

निशुल्क नेत्र जांच का किया गया आयोजन

विज्ञापन

कटिहार मनिहारी प्रखंड अंतर्गत बाघमारा पंचायत में रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया. यह शिविर बिनोदपुर स्थित विमला नेत्रालय के डॉ संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में लगाया. बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी आंखों की जांच करायी. शिविर में मरीजों का मुफ्त इलाज किया. दवाइयां भी बिना किसी शुल्क के वितरित की गयी. डॉक्टरों की टीम ने बताया कि कुछ ऐसे मरीज भी सामने आय. जिनका इलाज शिविर में संभव नहीं था उन्हें आगे की गहन जांच के लिए विमला नेत्रालय बुलाया है. जहां उनकी जांच पूरी तरह निशुल्क की जायेगी. शिविर में चिन्हित मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन मात्र 4000 रुपये में करने की जानकारी दी गई. जरूरतमंदों को कम शुल्क पर चश्मा उपलब्ध कराने की बात कही गई. ऑपरेशन के बाद बनने वाली झिल्ली की सफाई के लिए भी परामर्श दिया गया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन