गैप डिफेंस स्कूल में मातृ दिवस का आयोजन

Updated at : 10 May 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
गैप डिफेंस स्कूल में मातृ दिवस का आयोजन

गैप डिफेंस स्कूल में मातृ दिवस का आयोजन

विज्ञापन

बलिया बेलौन गैप डिफेंस स्कूल आजमनगर में शनिवार को मातृ दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं एवं उनकी माताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. जीडीएस के प्रिंसिपल डॉ प्रो तहसीन फातिमा ने स्वागत संबोधन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. इस अवसर पर सभी बच्चों ने अपनी मां को खुद से बनाए हुए हैप्पी मदर्स डे का कार्ड भेंट किया. उनके प्रति अपने विचारों को कविता एवं भाषण के माध्यम से उनके सामने रखा. यह पल सभी माताओं के लिए काफी भावुक करने वाला था. इसी के साथ जीडीएस स्कूल में माताओं के लिए विभिन्न खेल व मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया था. जैसे फैशन शो, सुई धागा रेस, म्यूजिकल चेयर आदि सभी माता ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया. विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. जीडीएस के डायरेक्टर ने सभी माता का धन्यवाद दिया. मौके पर सहायक शिक्षक सद्दाम हुसैन, श्रेया, पद्मनी, रमेश, तसोव्वर, अबु सालेह, सुमैया आदि का सराहनीय सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन