ePaper

मानसून की बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की खोली पोल

Updated at : 01 Jul 2024 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

शहर में जलजमाव से निबटने के लिए निगम की ओर से की गयी पूर्व की तैयारी का रविवार की रात व सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने पोल खोल कर रख दी.

विज्ञापन

कटिहार. शहर में जलजमाव से निबटने के लिए निगम की ओर से की गयी पूर्व की तैयारी का रविवार की रात व सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने पोल खोल कर रख दी. झमाझम बारिश में 12 करोड़ से निर्मित होने वाली न्यू मार्केट की करीब 64 फीट चौड़ी सड़क पर जलजमाव होने से लोग परेशान रहे. निगम की ओर से तीन माह से की गयी नाला सफाई के बाद भी नाले का गंदा पानी सड़क के दोनों साइड जमा होने के कारण आमजनों से लेकर पूजा करने वाली महिला व पुरूष श्रद्धालुओं काफी परेशान होना पड़ा. कमोवेश शहर के अधिकांश सड़कों पर जलजमाव की समस्या रहीं. हालांकि कई जगहों पर घंटा दो घंटे के अंदर पानी सड़क से पानी गायब हो गये. सबसे बुरा हाल बाटा चौक से महमूद चौक तक सड़क चौड़ीकरण होने वाली पथ की रही. निगम के नाले व बुडको द्वारा बनाये गये ड्रेनेज की निकासी नहीं होने के कारण नाले का गंदा पानी उक्त सड़क पर जमा जाने के कारण दुर्गंध से व्यवसायी वर्ग भी परेशान रहे. न्यू मार्केट के कपड़ा व्यवसायी राहुल कुमार, गर्ल्स स्कूल के कपड़ा व्यवसायी राजेश कुमार समेत अन्य ने बताया कि आरसीडी द्वारा करीब तीन माह के अंदर उक्त सड़क चौड़ीकरण कार्य पूरा कर लिये जाने का आश्वासन दिया गया था. सितम्बर में कार्य शुरू किया गया. बीच में पर्व त्यौहार को देखते हुए इस पर जिला प्रशासन द्वारा रोक लगाया गया था. पुन: लोकसभा आम चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए इस कार्य पर रोक लगाया गया. दो माह के बाद साल लगने वाला है. इसके बाद भी अब तक सड़क चौड़ीकरण कार्य पूरा नहीं हो पाया है. साथ ही पहले से बनाये गये नाले की निकासी नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी इस पथ पर जलजमाव की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है. विभाग की इसी तरह से शिथिलता बरती जाती है तो दो माह फिर पर्व त्यौहार के मौसम में व्यापारियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.

सड़क के बीचों बीच सजती हैं दुकानें

आरसीडी के कार्यपालक अभियंता सुशील झा का कहना है कि बाटा चौक से महमूद चौक तक करीब 2.1 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण कार्य 12 करोड़ की राशि से होना है. अतिक्रमणकारियों का कब्जा रहने के कारण कार्य प्रभावित होता है. इसके लिए जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन को पूर्व में अवगत कराया गया. जहां तक सड़क चौड़ीकरण कार्य पूरा हो गया है. वहां पर बीचों बीच सब्जी, ठेला व फलों की दुकान सजायी जाती है. ऐसे में शेष कार्य को पूरा कराने में परेशानी आ रही है. जलनिकासी की समस्या के कारण नाले का पानी सड़क पर आ जाने से लोगों को परेशानी हो रही है.

कहते हैं नगर आयुक्त

नगर आयुक्त कुमार मंगलम का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण व ड्रेनेज निर्माण एक साथ हो रहा है. इस दौरान पुराने नाले का पानी निकासी के लिए जक्शन को जोड़ नहीं जाने की वजह से निकासी नहीं होने से जलजमाव की समस्या हो रही है. इस दिशा में उचित पहल करने की आवश्यकता है. अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध समय समय पर अभियान चलाया जाता है. अतिक्रमणकारियों को नोटिस निर्गत किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन