शिवसेना मंदिर की दानपेटी तोड़कर रुपये की चोरी

शिवसेना मंदिर की दानपेटी तोड़कर रुपये की चोरी
मनिहारी रेलवे मनिहारी परिसर स्थित शिवसेना मंदि�� में दानपेटी को तोड़कर रुपये की चोरी की गयी है. घटना शुक्रवार देर रात की है. मंदिर से कुछ मीटर की दूरी पर जीआरपी रेल थाना है. चोरों ने फिर भी घटना को अंजाम दिया. मंदिर कमेटी को शनिवार सुबह इसकी जानकारी मिली. चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद है. चोर की पहचान नहीं हो पायी है. मंदिर कमेटी के सक्रिय सदस्य रामाकांत सिंह ने बताया कि चोरी हुई है. जीआरपी थानाध्यक्ष आए थे. जांच कर गये है. दानपेटी में पांच से सात हजार रूपया था. इस रूपये से मंदिर का विकास होना था. मंदिर कमेटी के रामाकांत सिंह, शंभु पोद्दार, लभली कुमार, संजय गुप्ता, सदानंद गुप्ता, अमर पासवान, राहुल पोद्दार आदि ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. इधर जीआरपी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










