बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में मोकामा ने कटिहार को 20-10 से हराया

बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में मोकामा ने कटिहार को 20-10 से हराया
– विजेता व उपविजेता टीम को किया गया पुरस्कृत कटिहार स्थानीय सदर प्रखंड के कटिहार पंचायत अंतर्गत दिग्घी कटिहार गांव में सार्वजनिक काली पूजा मेला का आयोजन किया गया. इस मेले के मैदान में जहां एक तरफ भक्ति जागरण का सांस्कृतिक आयोजन किया गया. दूसरी तरफ बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें बिहार के कुल आठ शहरों की टीम कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, मोकामा, सहरसा, दरभंगा के बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया. सभी टीमों ने एक दूसरे से नाकआउट, सेमीफाइनल, क्वार्टर फाइनल खेलते हुए अंत में कटिहार और मोकामा की टीम फाइनल में प्रवेश किया. जहां मोकामा की टीम ने फाइनल में कटिहार को 20-10 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया. विजेता व उपविजेता टीम को मेला कमेटी के अध्यक्ष भवेश सिंह, सचिव सत्यनारायण ऋषि, कोषाध्यक्ष उमेश कामती, स्थानीय मुखिया मनोज हांसदा, सरपंच लालू उरांव, उपमुखिया प्रतिनिधि बेचन सिंह, वार्ड सदस्य रियाजुल आदि ने पुरस्कृत किया. इस अवसर पर मेला कमेटी के सदस्य संजय कुमार यादव, राजा सिंह, विरेन्द्र कामती, राजा साह, महाराजा सिंह, सनोज राय, अरुण कामती, पप्पू कामती, सत्यनारायण यादव, अशोक कुमार यादव, अरूण कामती, विमल राय, पप्पू यादव, पांडव साह, पवन यादव, राजू मंडल, राहुल साह, सोनू कुमार, संतोष सिंह, गौतम मंडल, डोमन राय आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




