विधायक व एमएलसी ने किया चैती दुर्गापूजा मेला का उदघाटन

Updated:
विज्ञापन
विधायक व एमएलसी ने किया चैती दुर्गापूजा मेला का उदघाटन

विधायक व एमएलसी ने किया चैती दुर्गापूजा मेला का उदघाटन

विज्ञापन

डंडखोरा प्रखंड के डुमरिया गांव में चैती दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित मेले का उद्घाटन कदवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दुलालचंद्र गोस्वामी, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ चंद्रभूषण ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मुकेश पोद्दार, सूरज कुमार साह एवं पूर्व जिला परिषद पुरुषोत्तम वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. विधायक दुलालचंद्र गोस्वामी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं एकता को मजबूत करने का कार्य करते है. पूजा समिति के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है. मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले तथा बच्चों के मनोरंजन के कई साधन लगाए गए है. जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना हुआ है. मेले की सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर पूजा समिति के सदस्य सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है. जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंदन महतो, विधायक प्रतिनिधि मिथुन कुमार यादव, जदयू पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रमेश मंडल, राजू मिस्त्री, पैक्स अध्यक्ष हीरालाल साह, मनोज प्रसाद गुप्ता, विजय दास सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद थे. सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर, सचिव रामानंद झा, उद्दा उदयानंद झा, नागेश्वर झा, अखिलेश्वर झा, आशीष झा, नंद झा, संतोष झा एवं अजियानंद झा सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पूजा समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन