पोस्टर, पम्पलेट व अन्य प्रकाशित सामग्रियों में मुद्रक-प्रकाशक का उल्लेख जरूरी

Updated at : 08 Oct 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
पोस्टर, पम्पलेट व अन्य प्रकाशित सामग्रियों में मुद्रक-प्रकाशक का उल्लेख जरूरी

पोस्टर, पम्पलेट व अन्य प्रकाशित सामग्रियों में मुद्रक-प्रकाशक का उल्लेख जरूरी

विज्ञापन

कटिहार बिहार विधान सभा आम निर्वाचन के लिये भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्वाचन की तिथियों की घोषणा के पश्चात सम्पूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन के निमित लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 (क) के अधीन पम्पलेट, पोस्टर, निर्वाचन पुस्तिका, पर्चा, प्ले कार्ड मुद्रित करने के बिन्दु पर बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलानपदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला अन्तर्गत सभी प्रेस मालिकों (मुद्राणालय) के साथ बैठक आयोजित की गयी. उपस्थित सभी प्रेस मालिको को बताया गया कि दिनांक 06-10-2025 से ही सम्पूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है. सभी प्रेस मालिको को बताया निर्वाचन की घोषणा के तिथि से चुनाव की समाप्ति तक निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार के पोस्टर, पम्पलेटो इत्यादि का मुद्रण लोक लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 127 (क) के अधीन करेंगे. आवश्यक होगा कि मुद्रित किये गये पोस्टरों के मुद्रकों के हाशिये में स्पष्ट रूप से उसके मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम एवं पता अंकित करेंगे. मुद्रक से विहित प्रपत्र में घोषणा पत्र प्राप्त करेंगे एवं मुद्रण के तीन दिनों के अंदर मुद्रित सामग्रियों की चार प्रतियां एवं मुद्रण से संबंधित सूचना विहित प्रपत्र क एवं ख में संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को समर्पित करेंगे. धारा 127 क के प्रावधानों तथा भारत निर्वाचन आयोग के अनुदेशों के किसी भी प्रकार के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जायेगा और उस पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी, जो राज्य के संगत कानूनों के तहत कुल मामलों में प्रिंटिंग प्रेस के लाइसेंस का प्रतिसंहरण भी जा सकती है. उपस्थित सभी प्रेस मालिकों को कार्यालय आदेश ज्ञापांक 1294 दिनांक 06-10-2025 द्वारा निर्गत विस्तृत निर्देश एवं विहित प्रपत्र क एवं ख की प्रति भी उपलब्ध करायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन