मुहर्रम की तैयारी को लेकर की बैठक

मुहर्रम की तैयारी को लेकर की बैठक
बलिया बेलौन शेखपुरा पंचायत में मुखिया पति अरब आलम ने मुहर्रम कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने पर चर्चा करते हुए कहा की प्रशासनिक तौर पर मुहर्रम का अखाड़ा निकालने के लिए अनुज्ञप्ति जारी की जाती है. किसी तरह का विवाद होने पर कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा. ऐसे में सभी लोगों को शांति के माहौल में मुहर्रम मनाने की बात कही. उन्होंने कहा की यहां सभी समुदाय के लोग आपस में मिल कर मुहर्रम मनाने की परम्परा है. इस परम्परा को कायम रखना है. कमेटी सदस्यों ने मुहर्रम मनाने के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने पर विचार किया. इस अवसर पर अरब आलम, अनसार आलम, जुनेद, रशीद, सालिक, तौसीफ, तनवीर, नवेद, मुन्ना, इफ्तखार, मनौवर, सोना आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










