बकरीद शांति सौहार्द के साथ मनाने को लेकर बैठक आयोजित

बकरीद शांति सौहार्द के साथ मनाने को लेकर बैठक आयोजित
– आपत्तिजनक पोस्ट पर होगी कड़ी कार्रवाई प्रतिनिधि बरारी सीओ मनीष कुमार व थानाध्यक्ष सुमेश कुमार के संयोजन में बरारी थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में बकरीद का पर्व कुर्बानी का त्योहार को लेकर उपस्थित गणमान्य के द्वारा बताया बरारी की धरती सभी धर्मों के लोग त्योहार को आपसी भाई चारगी, एकता अखंडता बनाए रखते हुए जो मिशाल कायम रखा गया है. वह हम सभी के सहयोग से बरकरार रखा जायेगा. प्रशासन का सहयोग करते हुए त्योहार मनायेंगे. पदाधिकारी ने जिला शासन का स्पष्ट निदेश बताया कि कुर्बानी का त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाते हुए किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करेंगे. कुर्बानी करते समय किसी भी प्रकार का वीडियो बनाने से बचे. कुर्बानी वाले जगह पर कुर्बानी के अवशेष को ढंक कर या उसे गड्डा में रखकर मिट्टी से बंद कर रखने से अवशेष को चिल कोआ जानवर ना ले जाय. ताकि किसी ऐसे जगह पर ना ले जाये. जिससे विवाद उत्पन्न हो. तीन दिन की कर्बानी में आस्था दिखे. नियमातुर रहमान, मुखिया नवल किशोर कौशिक, एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती, चन्द्रमोहन सिंह, मसकुर आलम, सरपंच सरदार अर्जुन सिंह, अमित यादव, बकरूददीन अंसारी, मिथिलेश यादव, अरविंद कुमार, जीतन यादव, आजाद अंसारी, तारकेश्वर भारती, सलीम, अंजार, शाहबुदीन, अमरजीत सिंह, अलीमुदीन, तेमुर आलम, शौकत अली, महबूब आलम सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










