काली पूजा मेला की तैयारी को लेकर की बैठक

काली पूजा मेला की तैयारी को लेकर की बैठक
अमदाबाद नगर पंचायत अमदाबाद बड़ा रघुनाथपुर काली बगीचा स्थित काली मंदिर में कमेटी के अध्यक्ष ऋषिकांत मंडल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली काली पूजा को लेकर बैठक आयोजित की गयी. काली पूजा व पूजा में मेले को लेकर बैठक में चर्चा हुई. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ऋषिकांत मंडल ने बताया कि इस स्थल पर पूर्वजों के समय से करीब 100 वर्षों से अधिक समय से मां काली की पूजा अर्चना प्रत्येक वर्ष कीजाती है. मंदिर के समीप भव्य मेले का भी आयोजन किया जाता है. काली मंदिर से सटे काली पोखर में बड़े पैमाने पर आस्था का महापर्व छठ पूजा किया जाता है. काली पूजा के दौरान आयोजित मेले में छठ पूजा की पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर पश्चिम बंगाल एवं बिहार के छठ पर्व करने श्रद्धालु वृहत पैमाने पर पहुंच कर पूजन सामग्री की खरीदारी करते हैं. मेला करीब दो माह तक रहता है. यह मेल पश्चिम बंगाल, बिहार एवं झारखंड में चर्चित है. यहां उपरोक्त तीनों राज्यों के व्यवसाय विभिन्न तरह की सामग्री व्यवसाई आते हैं. मेले का मुख्य आकर्षण यहां का फर्नीचर का बाजार है. बताया कि काली पूजा विधिवत संपन्न कराने व मेले की सफल संचालन को लेकर बैठक में चर्चा की गयी एवं प्रस्ताव लिए गये. मंदिर कमेटी के सचिव तिल्लू मंडल, कोषाध्यक्ष दिजेन मंडल, सदस्य अरुण चौधरी, लोगेन मंडल, पवन मंडल, बबलू मंडल, मदन गोस्वामी, वार्ड पार्षद युगल किशोर शाह, वार्ड पार्षद मणिकांत मंडल, सत्तन मंडल, अजय शर्मा, मिठुन मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




