पैसा वसूल हैं BSNL के तीन प्लान्स, मिलता है अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा
Published by : Ankit Anand Updated At : 24 Mar 2026 5:57 PM
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान्स
BSNL Recharge Plans: अगर आप सस्ता और भरोसेमंद मोबाइल रिचार्ज ढूंढ रहे हैं, तो BSNL के ये प्लान्स आपको निराश नहीं करेंगे. कम कीमत में इनमें कॉलिंग, डेटा और SMS का अच्छा कॉम्बिनेशन आपको मिलता है. आइए डिटेल में चेक करते हैं कि इनमें क्या-क्या फायदे मिलते हैं.
BSNL Recharge Plans: अगर आप हर महीने ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो BSNL आज भी एक बढ़िया ऑप्शन बना हुआ है. खासकर तब, जब बाकी टेलीकॉम कंपनियों के प्लान्स महंगे होते जा रहे हैं. कई लोग अब ऐसे रिचार्ज की तलाश में रहते हैं जिनमें लंबी वैलिडिटी के साथ रोजाना के जरूरी बेनिफिट्स मिल जाएं. यहीं पर BSNL के 1000 रुपये से कम वाले प्लान्स काफी काम के साबित होते हैं. इनमें आपको डेटा, कॉल और SMS का अच्छा बैलेंस मिल जाता है.
चाहे आपको लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहिए या फिर कम समय के लिए रोजाना डेटा देने वाला ऑप्शन, BSNL के पास कुछ ऐसे प्लान्स हैं जो सच में पैसे वसूल लगते हैं. आइए नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन BSNL रिचार्ज प्लान्स पर, जो 1000 रुपये से कम में आते हैं और बढ़िया वैल्यू ऑफर करते हैं.
BSNL का ₹997 वाला प्लान
इस प्लान में आपको अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग के साथ डेली 100 SMS मिलते हैं. सिर्फ कॉलिंग ही नहीं, डेटा के मामले में भी ये प्लान काफी दमदार है. इसमें आपको हर दिन 2GB डेटा मिल जाता है. हालांकि, अगर आपका डेली डेटा खत्म हो जाता है, तो स्पीड घटकर 40kbps रह जाती है.
इस प्लान की वैलिडिटी पहले 150 दिनों की थी, लेकिन अगर आप 31 मार्च से पहले रिचार्ज करते हैं, तो आपको एक्स्ट्रा 14 दिन मिलते हैं, यानी कुल 164 दिनों तक ये प्लान चलता है. यानी कुल मिलाकर देखें तो ये प्लान आपको करीब ₹6.07 प्रति दिन में मिल रहा है.
BSNL का ₹347 वाला प्लान
इस प्लान में आपको हर दिन 2GB डेटा मिलता है. साथ ही अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स और रोज 100 SMS भी मिलते हैं. इसकी वैलिडिटी 50 दिनों की है. यानी रोज का खर्च लगभग ₹6.94 बैठता है. हां, एक बात ध्यान रखने वाली है कि रोज का डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 40 kbps रह जाती है.
BSNL का ₹147 वाला प्लान
अगर आपका इस्तेमाल थोड़ा कम है और आप एक सस्ता प्लान चाहते हैं, तो ₹147 वाला प्लान काफी किफायती साबित हो सकता है. इसका रोज का खर्च सिर्फ ₹6.12 पड़ता है. इस प्लान में आपको पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए कुल 5GB डेटा मिलता है और साथ में अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग भी मिलती है. इसकी वैलिडिटी 24 दिनों की है. लेकिन यहां भी डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 40 kbps हो जाती है.
यह भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vi के इस प्लान से सालभर रिचार्ज से छुट्टी, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और बहुत कुछ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










