रामनवमी को लेकर कोलाशी शिविर में बैठक

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी को लेकर कोलाशी शिविर में बैठक

रामनवमी को लेकर कोलाशी शिविर में बैठक

विज्ञापन

कोढ़ा रामनवमी पूजा को सोहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कोलासी पुलिस अलर्ट है. पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. कोलासी थाना परिसर में नवयुवकों के साथ बैठक की. कोलासी थाना प्रभारी ने शोभायात्रा में शामिल होने वाले युवाओं और आयोजकों को आवश्यक निर्देश दिए. शोभायात्रा में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और इस नियम का सख्ती से पालन किया जाएगा. क्षेत्र में शराबियों और उपद्रवियों पर विशेष नजर रखी जाएगी. कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. शोभायात्रा के संचालक मोनू पांडे ने बताया कि प्रशासन द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा. कहा कि शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से निकालने की तैयारी की जा रही है. पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाया जा सके.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन