महापौर ने वार्ड नंबर नौ के विकास कार्यों का लिया जायजा

Published at :05 Feb 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
महापौर ने वार्ड नंबर नौ के विकास कार्यों का लिया जायजा

महापौर ने वार्ड नंबर नौ के विकास कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन

– वार्ड के विकास को लेकर समाजिक कार्यकर्ताओं से किया विचार विमर्श कटिहार नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न मद से हो रहे विकास कार्यों का मेयर उषा देवी अग्रवाल प्रतिदिन अलग-अलग वार्ड में पहुंचकर जायजा ले रही हैं. वार्ड के साैंदर्यीकरण व स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर वार्डवासियों को जागरूक कर रही हैं. वार्ड भ्रमण के दौरान बुधवार को मेयर उषा देवी अग्रवाल ने वार्ड नम्बर नौ के विभिन्न योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों से रूबरू हुईं. वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में बन रही सड़क, नाला, पीएम आवास योजना, बिजली एवं अन्य योजनाओं सहित ग्रामीणों की समस्याओं से भी अवगत हुई. लोगों की मूलभूत सुविधाओं के लिए सामाजिक लोगों से मिलकर उनके साथ वार्ड के विकास एवं सौंदर्यीकरण लेकर विचार विमर्श की. पार्षद भद्रासन देवी, टुनटुन यादव, कनीय अभियंता पिंटू चौधरी, अभिषेक कुमार, राजीव कुमार एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन