दहेज की भेंट चढ़ी विवाहिता, भाई ने पति समेत आठ पर लगाया हत्या का आरोप

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 03 Jun 2026 7:32 PM

विज्ञापन

दहेज की भेंट चढ़ी विवाहिता, भाई ने पति समेत आठ पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन

बारसोई आबादपुर थाना क्षेत्र के बालूखोदा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतका के मायके पक्ष ने इसे दहेज हत्या बताते हुए पति, सास-ससुर समेत आठ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार बालूखोदा निवासी शाह आलम से अफसाना खातून की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व हुई थी. शादी के बाद उनके तीन बच्चे भी हुए. मृतका के बड़े भाई कादिर ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बहन को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था. कई बार पंचायत स्तर पर समझौते और समझाइश की कोशिश भी हुई. ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला. मृतका के भाई का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बहन की हत्या कर दी गई. उन्होंने पति शाह आलम, ससुर इस्लाम, सास सहित कुल आठ लोगों को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है. घटना की सूचना मिलते ही आबादपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. ग्रामीणों के अनुसार, अफसाना की मौत के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. ताकि समाज में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके. आबादपुर थाना अध्यक्ष शादाब अहमद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन