डीएस कॉलेज के स्नातक पार्ट थर्ड के कई छात्रों का मार्कशीट नहीं आने से हो रहे परेशान

Updated at : 07 Oct 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
डीएस कॉलेज के स्नातक पार्ट थर्ड के कई छात्रों का मार्कशीट नहीं आने से हो रहे परेशान

स्नातक पार्ट थर्ड 2022-25 के कई छात्रों का मार्कशीट नहीं आने की वजह से परेशान हो रहे हैं.

विज्ञापन

आठ अक्तूबर तक पीजी में आवेदन करने की अंतिम तिथि, हो रही परेशानी

कटिहार. स्नातक पार्ट थर्ड 2022-25 के कई छात्रों का मार्कशीट नहीं आने की वजह से परेशान हो रहे हैं. आठ अक्तूबर को पीजी में नामांकन को लेकर अप्लाई करने के लिए अंतिम तिथि निर्धारित है. इस वजह से कई छात्र-छात्राएं पीजी में नामांकन को ऑनलाइन आवेदन करने को परेशान हो रहे हैं. हालांकि टीआर के सहारे आवेदन भरने को कॉलेज प्रबंधन की ओर से सलाह दी जा रही है. लेकिन ऐसे छात्र-छात्राओं का आवेदन सही-सही हो पायेगा या नहीं, इस पर संशय की स्थिति है. मालूम हो कि पूर्णिया विवि अंतर्गत जिले का एकमात्र अंगीभूत इकाई डीएस कॉलेज जहां पीजी स्तर की पठन-पाठन की व्यवस्था है. शहर के छात्र-छात्राएं अपने ही शहर में पीजी में नामांकन को लेकर आवेदन के लिए मारामारी कर रहे हैं, ताकि उनलोगों का नाम डीएस कॉलेज के पीजी विभाग में हो सके. खासकर छात्राएं इसको लेकर काफी परेशान हो रही हैं. उनलोगों का कहना है कि वैसे तो पीजी की पढ़ाई पूर्णिया विवि अंतर्गत सभी चार जिलों में होती है, लेकिन डीएस कॉलेज में पीजी के 14 विषयों में कुल सीटों की संख्या 670 निर्धारित है. डीएस कॉलेज के पीजी में नामांकन होने के बाद उनलोगों को कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध हो जाती है. खासकर यातायात की परेशानी से लेकर कई तरह की समस्याओं से निजात मिल जाने से उनलोगों का दो वर्ष कब बीत जाता है पता नहीं चल पाता है.

कुछ दिन पूर्व विवि से आयी थी मार्कशीट

कई छात्र-छात्राओं का कहना है कि पार्ट थर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद पहले टीआर उपलब्ध कराया गया. कई महीनाें के बाद मार्कशीट उपलब्ध करायी गयी. इधर पीजी में नामांकन को लेकर आवेदन करने की तिथि अब आठ अक्तूबर तक निर्धारित किया गया है. मार्कशीट कई छात्र-छात्राओं को कॉलेज में नहीं आने की वजह से उनलोगों की परेशानी अधिक हो गयी है. इधर कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रो प्रशांत कुमार का कहना है कि कई छात्र- छात्राओं द्वारा शिकायत की गयी है कि कुछ छात्र-छात्राओं की मार्कशीट नहीं आयी है, इस वजह से वे लोग परेशान हैं. उन्होंने बताया कि ऐसे छात्रों का डिटेल्स लेकर विवि को भेजी जा रही है. साथ ही कई छात्र अपने स्तर से आवेदन दे रहे हैं. वैसे आवेदनों पर विचार के लिए दिशा-निर्देश मांगा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन