एक सप्ताह पहले की विदेश से आया था मनीष

मनीष ठाकुर की हत्या भूमि विवाद या फिर राजू यादव हत्याकांड से कोई तार जुड़ा
कटिहार. सरेशाम मनीष ठाकुर की हत्या ने बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिये हैं. मनीष ठाकुर अपने घर से शाम में कामत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बैगना पेट्रोल पंप के समीप से गुजरती फोरलेन के पास अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया. बाइक पर सवार मनीष का सहकर्मी इस घटना में बाल- बाल बच गया. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची तथा चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किया जाने पर मुफस्सिल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मनीष के दोस्त प्रिय जन, सहित अन्य लोग सदर अस्पताल पहुंचे.
पत्नी व बच्चे दिल्ली में रह रहे
मृतक मनीष ठाकुर की पत्नी बच्चों के साथ दिल्ली में ही रहा करती है. मृतक को एक पुत्री व एक पुत्र है, जो दिल्ली सहित अन्य राज्यों में शिक्षा अध्ययन कर रहे है. फिलहाल मृतक की पत्नी अपने पति के साथ कटिहार स्थित आवास में रह रही थी. घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी की स्थिति काफी खराब हो गयी है. तथा बच्चे कटिहार के लिए रवाना हो गये है.हाल के दिनों में राजू हत्याकांड में मिली थी जमानत
बताते चले की बीते माह पूर्व भूमि विवाद में नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में राजू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. उक्त हत्या कांड में मनीष ठाकुर सहित आधा दर्जन लोगों को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था. पुलिस ने जांच कर घटना में शामिल सभी अपराधियों को चिह्नित कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की थी, जिसमें मनीष ठाकुर भी कई माह तक फरार चल रहा था. अंततः पटना हाइकोर्ट से जमानत पर रिहा हुआ था. तदोपरांत वह विदेश टूर पर गया था. वहां से दिल्ली व अपनी पत्नी के साथ बीते एक सप्ताह पूर्व कटिहार लौटा था.
एसडीपीओ पुलिस पदाधिकारी के साथ पहुंचे घटनास्थल पर की तफ्तीश प्रारंभ
मनीष ठाकुर की हत्या की खबर मिलते ही एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ 1 अभिजीत सिंह, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह पुलिस उपाध्यक्ष श्वेता कुमारी, पुलिस निरीक्षक शशि रंजन कुमार, नगर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की तफ्तीश में जुट गये हैं. घटनास्थल से पुलिस साक्ष्य एकत्र करने में जुट गयी है. पुलिस ने घटनास्थल से खाली खोखा भी बरामद की है. एसपी के निर्देश पर हत्याकांड के उद्वेदन को लेकर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज व वैज्ञानिक विधि से पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.विपक्ष ने कहा, सूबे में हो गया है जंगलराज कायमजदयू विधायक ने कहा, अपराधी किसी भी सूरत में नहीं बख्शे जायेंगेघटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे तथा मनीष ठाकुर के मृत घोषित करते हीं जिला अध्यक्ष सरकार को आड़े हाथ ले लिया. उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने जंगल राज स्थापित कर दिया है. लोगों का सरकार एवं स्थानीय पुलिस पदाधिकारी से विश्वास उठ गया है. अपराधी दिनदहाड़े सरेशाम हत्या की घटना को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मानों मूकदर्शक बनी हुई है. एनडीए की सरकार सूबे एवं उसके जिले में सुशासन की दम भरती है, वास्तविकता में जिले में जंगल राज स्थापित हो गया है. जबकि जदयू विधायक विजय सिंह ने घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए कहा कि सूबे व उनके जिले में सुशासन की सरकार है. अपराधियों ने जिस प्रकार मनीष की हत्या की, पुलिस हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगे. किसी भी सूरत में दोषी नहीं बख्शा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




