मुहर्रम जुलूस में दौरान युवक को सीने में मारी गोली

Updated:
विज्ञापन
मुहर्रम जुलूस में दौरान युवक को सीने में मारी गोली

मुहर्रम जुलूस में दौरान युवक को सीने में मारी गोली

विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किया रेफर अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पुराना टोला गांव के 34 वर्षीय युवक शेख किरानी को मुहर्रम खेलने के दौरान सीने में गोली लगी है. परिजनों ने बताया कि शेख किरानी गोविंदपुर पुराना टोला के मुहर्रम दल में शामिल था. इस दौरान मुहर्रम खेलते हुए नया टोला गोविंदपुर मुहर्रम दल के साथ खेलते हुए गया था. इसी दौरान दूसरे मुहर्रम दल के ओर से गोली चली. बताया गया कि वह गोली गोविंदपुर पुराना टोला मुहर्रम दल के शेख किरानी के सीने में लगी है. उसे गंभीर स्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में भर्ती कराया गया था. जहां प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया है. परिजनों ने बताया कि शेख किरानी का नाजुक स्थिति बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन