मकर संक्रांति आज, दही, चूड़ा के साथ तिलकूट का स्वाद चखेंगे लोग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jan 2025 7:29 PM

विज्ञापन

मकर संक्रांति आज, दही, चूड़ा के साथ तिलकूट का स्वाद चखेंगे लोग

विज्ञापन

कटिहार मकर संक्रांति पर्व को लेकर सोमवार को लोग अंतिम तैयारी में जुटे रहे. इस वर्ष मकर संक्रांति पर्व को लेकर लोगों में कोई उलझने नहीं हैं. सभी 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व मना रहे हैं. लोगों में त्योहार मनाने का उमंग साफ दिख रहा है. पर्व की अंतिम तैयारी को लेकर बाजार में लोगों की भीड़ खरीदारी के लिए सोमवार को उमड़ पड़ी. शहर के बड़ा बाजार, शिव मंदिर चौक, न्यू मार्केट, फल पट्टी, मिरचाईबाड़ी आदि जगहों पर पूजा के सामानों की बिक्री धड़ल्ले से हुई. स्थाई दुकान के साथ कई अस्थाई दुकान भी पर्व को लेकर सजाये गये हैं. पूरे बाजार में तिलकुट की महक से पूरा वातावरण सुगंधित हो उठा है. चुड़ा, मुढ़ी, शक्कर, तिल आदि की खरीदारी सोमवार को जमकर हुई. तैयारी में किसी प्रकार की कमी न रह जाय. इसको लेकर लोग सप्ताह भर पूर्व से ही बाजार में खरीदारी कर रहे थे. जहां लोग अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं. दूसरी तरफ सभी दुकानदारों ने भी अपनी पूरी तैयारी कर रखी थी. तरह-तरह के तिलकुट से पूरा दुकान सजा हुआ रहा. पूरे बाजार में तिलकुट से बने कई मिठाई मिल रहे है. बड़ा बाजार बाजार के दुकानदारों ने भी अपने ग्राहकों के लिए पूरी तैयारी कर रखी है. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राहकों को भरपूर स्वाद देने के लिए तिलकुट के अलग-अलग वेराइटी तैयार किया गया है. जिसमें गुड़ तिलकुट, खजूर गुड़ तिलकुट, खोवा तिलकुट के अलावा शुद्ध घी के घेवर, फैनी, मुरब्बा के दुकान सजे हुए रहे. जिसकी खरीदारी जमकर हुई. तिलकूट व घेवर से सजा पूरा बाजार मकर संक्रांति पर्व में जहां दही चूड़ा खाने की परंपरा है तो तिल की पूजा भी होती है. दूसरी तरफ तिल से बने मिठाई का भी लोग भरपूर लुफ्त इस पर्व में उठाते हैं. मकर संक्रांति पर्व में चुड़ा, मुढ़ी, तिल के लाय बनाने की परंपरा चली आ रही है. जिसका आज का दिन बेसब्री हर किसी को आने का इंतजार रहता है. लाय के साथ चूड़ा दही, तिलकुट और खिचड़ी खाने की भी परंपरा चली आ रही है. जिसे लोग बखूबी निभाते हैं. जबकि मिठाई में घेवर खाना भी लोग काफी पसंद करते हैं. पूरे बाजार में तरह-तरह के तिलकुट और घेवर की दुकानें सजी हुई रही. बाजार में कई दुकानदार ऐसे है जो एक महीना पहले ही तिलकुट बनाने का काम शुरू किये थे. बिहार शरीफ, गया, नवादा के कारीगर हर साल तिलकुट बनाने के लिए कटिहार बुलाए जाते हैं. जहां कारीगर द्वारा एक महीना पहले से ही तिलकुट बनाने में रात-दिन एक किए हुए हैं. बाजार में तिल की सोंधी महक से पूरा वातावरण सुंगन्धित रहा. जहां लोग अब उनके स्वाद को चखे. मकर संक्रांति पर आसमान में होगी पतंगबाजी मकर संक्रांति पर्व को लेकर पतंगबाजी की भी तैयारी युद्ध स्तर पर है. पिछले दो-तीन दिन से आसमान में पतंगबाजी भी शुरू हो गई है. बाजार में चारों तरफ रंग-बिरंगे पतंगों से दुकान सजा रहा. लोग जमकर पतंगों की खरीदारी कर रहे हैं. बच्चों के लुभाने के लिए प्रिंटेड पतंग में डोरेमोन, छोटा भीम, पब्जी गेम, हैप्पी मकर संक्रांति 2025 लिखे पतंग बिक रहे हैं. दो रुपया से लेकर 10 रुपया तक के एक पतंग बाजार में उपलब्ध है. कई ब्रांडेड धागा 100 रुपया से 1000 रुपया तक हजार मीटर के रेंज में बिक रहा है. पतंग विक्रेता ने बताया कि शहर में लगभग सात लाख से ऊपर पतंग की बिक्री मकर संक्रांति के अवसर पर होती है. पतंग उड़ाने वाले शौक दारो की कमी नहीं है. क्या बच्चे क्या बड़े सभी पतंगबाजी करने के लिए सभी तैयारी में जुटे हुए हैं. मकर संक्रांति पर्व में स्नान दान का है अलग महत्व मकर संक्रांति पर्व में स्नान और दान का एक अलग ही महत्व है. पर्व को लेकर जहां लोग गंगा में डूबकी लगाते हैं. पर्व के दिन गरीब और जरूरतमंदों को दान देना बहुत ही पुण्य कार्य माना गया है. इस दिन खिचड़ी ग्रहण करना और दान देना विशेष फलदाई माना गया है. इस दिन से सभी शुभ कार्यों पर लगा प्रतिबंध भी समाप्त हो जाता है. इसलिए इस दिन जो भी घर के दरवाजे पर मांगने के लिए पहुंचते हैं. उन्हें खाली हाथ नहीं लौटाया जाता है. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पूजा सामग्री के मूल्यों में थोड़ी बहुत ही बढ़त हर पूजा त्यौहार में पूजा संभावना के मूल्य में उतार-चढ़ाव देखा जाता है. लेकिन इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में पूजा सामग्रियों के मूल्यों में ज्यादा वृद्धि नहीं रही. इस वर्ष मुड़ी 50 से 60 रुपया किलो, प्लेन चूड़ा 40 से 50 रुपया किलो, कतरनी व बासमती चूड़ा 70 रुपया किलो, सादा तिल 200 रुपया किलो, काला तिल 150 रुपया किलो, बाजरा का लावा 120 रुपया किलो, बाल्टी गुड 60 किलो, दाना गुर 50 किलो, चक्की गुर 60 किलो तथा तिलवा 100 रुपया किलो बिक रहे हैं. चूड़ा व मूढ़ी के बने लाय 100 रुपया किलो बाजार में बिके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन