आंधी-पानी ने फलका में मचाई तबाही: मक्का व गेहूं किसान हताश

आंधी-पानी ने फलका में मचाई तबाही: मक्का व गेहूं किसान हताश
फलका शुक्रवार की रात अचानक आई तेज आंधी और मूसलधार बारिश ने फलका प्रखंड के किसानों पर कहर बनकर टूटी. आंधी-पानी से खेतों में लगी मक्का की फसल पूरी तरह गिर गई. जिससे फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. दूसरी ओर गेहूं के फ़सल को भी काफी नुकसान पहुंचा है. इस प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र के किसानों में भारी निराशा और चिंता का माहौल है.किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर मक्का और गेहूं की फसल लगाई थी. अच्छी उपज की उम्मीद थी, लेकिन अचानक बदले मौसम ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया. मक्का के पौधे पूरी तरह गिर चुके हैं, जिससे उनका उत्पादन प्रभावित होगा. वहीं किसान पके गेहूं की कटाई करने वाला था बारिश से काफी क्षति हो गया किसान अब नुकसान की भरपाई की चिंता में डूबे हैं. किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके. स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक नुकसान का जायजा लेने कोई टीम नहीं पहुंची है, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है आंधी बारिस ने पोठिया, शब्दा,भंगहा, रंगाकोल सालेहपुर सहित आधा दर्जन पंचायतो मे मक्का व गेहूं के फ़सल क़ो बर्बाद कर दिया. कहते है किसान. पोठिया के किसान प्रदीप, प्रभा,अर्जुन यादव, मनीष झा, शब्दा के किसान, कपिल पासवान,मंजू देवी, पदमानंद यादव, सालेहपुर के असहाब आलम बताते है की बैंक से कर्ज ले कर मक्का का खेती किया था. मक्का मे भुट्टा भी हो गया था. अचानक आंधी तूफान ने सभी मक्का फ़सल क़ो बर्बाद कर दिया. अब चिंता सता रही है की बैंक का कर्ज कैसे अदा करेंगे. कहते है पदाधिकारी प्रखंड क़ृषि पदाधिकारी सौरव कुमार ने बताया की सभी क़ृषि सलाहकारों क़ो फ़सल के नुकसान का समभावित निरक्षण कर रिपोर्ट की मांग की गयी है. वरीय पदाधिकारी क़ो रिपोर्ट भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




