बारसोई अनुमंडल में एलपीजी गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, एडीएसओ

Updated at : 14 Mar 2026 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई अनुमंडल में एलपीजी गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, एडीएसओ

बारसोई अनुमंडल में एलपीजी गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, एडीएसओ

विज्ञापन

बारसोई बारसोई अनुमंडल में एलपीजी रसोई गैस की आपूर्ति व वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू व सुव्यवस्थित है. सभी तेल कंपनियां एवं गैस एजेंसियां नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही हैं. उपभोक्ताओं तक समय पर वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है. उक्त बातें शनिवार को बारसोई में एलपीजी गैस गोदाम का निरीक्षण करने के क्रम में एडीएसओ मनीष कुमार ने कहीं. स्वाति गैस एजेंसी (एचपी) का निरीक्षण के दौरान गोदाम में पूर्व से 434 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध था. आज वाहन द्वारा 504 नए सिलेंडर गोदाम में पहुंचे. 938 सिलेंडर का सरकारी निर्देशों के अनुरूप उपभोक्ताओं के बीच सुचारू वितरण किया जायेगा तथा एजेंसी में 150 सिलेंडर का पर्याप्त आरक्षित भंडार बनाए रखा जायेगा. एस. कमरुल एजेंसी का भी निरीक्षण किया. 245 सिलिंडर का पर्याप्त भंडार पाया. आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह संतोषजनक है. सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि हाल के दिनों में गैस आपूर्ति को लेकर अनावश्यक अफवाहें व आशंकाएं फैलाई जा रही हैं जो पूरी तरह निराधार है. बारसोई अनुमंडल के बलरामपुर, कदवा एवं आजमनगर प्रखंड में गैस की कोई कमी नहीं है. उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि घबराहट में अतिरिक्त सिलेंडर बुक न करें. केवल आवश्यकतानुसार ही बुकिंग करें. वितरण संबंधी किसी भी समस्या की स्थिति में उपभोक्ता जिला, अनुमंडल व प्रखंड पदाधिकारी को सूचित करें. संबंधित अधिकारियों ने त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. इधर गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ता परेशान नजर आ रहे हैं. उपभोक्ताओं का कहना है कि चार पांच दिन पूर्व ऑनलाइन ऐप के माध्यम से गैस सिलिंडर बुक किए हैं. ऑनलाइन राशि भी जमा कर दिए हैं. पर अभी तक सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की गई है, जो चिंता का विषय है. उपभोक्ताओं ने कहा कि अधिकारियों व गैस एजेंसी संचालक के द्वारा केवल झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं. जमीनी हकीकत कुछ और है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन