लोहिया स्वच्छताकर्मी मांगों को ले गये अनश्चितकालीन हड़ताल पर

लोहिया स्वच्छताकर्मी मांगों को ले गये अनश्चितकालीन हड़ताल पर
कदवा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान संविदा कर्मी पिछले आठ अप्रैल से 13 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये है. जिसके कारण स्वच्छता अभियान का कार्य कदवा प्रखंड में ठप है. जिसके कारण आमजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड स्तर पर प्रखंड समन्वयक ही लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान का मुख्य रूप से संचालन, क्रियान्वयन, पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण किया जाता है. संघ के शिष्टमंडल से दो बार वार्ता कर स्पष्ट आश्वासन के वाबजूद विभाग द्वारा मांगों की पूर्ति नहीं की गयी. मांगों की पूर्ति नहीं किए जाने के विरुद्ध अपने प्रदेश संघ के आह्वान पर 13 सूत्री उचित मांगों में मानदेय पुनरीक्षण, सेवाकाल बिना शर्त 60 साल तक, पद पर प्रत्यार्पण, फिटमेंट और एक्सपिरियंस इनसेंटिव, दुर्घटना, मृत्यु लाभ, गृह जिला या निकटतम जिला में पदस्थापन, वित्तीय अधिकार और लैपटॉप पॉलिसी का लाभ, टीएडीए, सेवा अभिलेख का संधारण, अधिकार विहीन प्रखंड समन्वयकों के दण्डात्मक कार्रवाई पर रोक, कार्य अवधि के अतिरिक्त कार्य के लिए अतिरिक्त भत्ता आदि की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




