हसनगंज प्रमुख आवास में सुनी पीएम के मन की बात

हसनगंज प्रमुख आवास में सुनी पीएम के मन की बात
हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित कोरगामा गांव में प्रमुख नीलू देवी की अगुवाई में पीएम के मन की बात कार्यक्रम हुआ. प्रमुख प्रतिनिधि गौतम, समाज सेवी सदानंद तिर्की व अन्य ग्रामीण मौजूद रहें. पीएम के मन की बात को लेकर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम से देश और विदेश के लोगों से अपने विचार शेयर किए. 132वां एपिसोड था जो 2026 का तीसरा है. अमेरिका-ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में फैली अशांति से पूरी दुनिया प्रभावित है. पीएम मोदी ने भी मौजूदा वैश्विक हालात पर चिंता जाहिर की. पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज मन की बात से देशवासियों से आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है. जो लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं. 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है. ऐसे में जो लोग अफवाह फैला रहे हैं. वे देश का नुकसान कर रहे हैं. मैं देशवासियों से अपील करूंगा कि वे जागरूक रहें, अफवाहों में न आएं और सरकार की तरफ से निरंतर जो जानकारी दी जा रही है उसी पर विश्वास करें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से साझा किया कि जब समाज स्वयं पहल करता है, देश के विभिन्न हिस्सों में ऐसे कई प्रेरक उदाहरण सामने आ रहे हैं. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक घंटे में 2 लाख 51 हजार पौधे लगाने और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की चर्चा की. छात्र, जवान, स्वयंसेवी संगठन और विभिन्न संस्थाओं ने मिलकर इसे संभव बनाया. प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि यह जनभागीदारी का स्वरूप पहले से ही ””एक पेड़ माँ के नाम”” अभियान में दिखाई देता है. देशवासियों से जल संरक्षण को लेकर जागरूक रहने की अपील की. 11 वर्षों में ””जल संचय अभियान”” ने देशभर में लोगों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया है. अमृत सरोवर अभियान के तहत देशभर में लगभग 70 हजार अमृत सरोवर बनाए गए हैं. बारिश का मौसम आने से पहले इन सरोवरों की साफ-सफाई भी शुरू हो गई है, जिससे जल संरक्षण और बेहतर जल प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




