लायंस क्लब ने मधुमेह जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन

लायंस क्लब ने मधुमेह जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन
कटिहार लायंस क्लब कटिहार की ओर से मधुमेह जांच व जागरूकता शिविर लगाया. अध्यक्ष लायन काजल महासेठ ने बताया कि चीन के बाद भारत में ही दुनिया के सबसे ज्यादा लोग डायबिटीज के शिकार हैं. सचिव लायन सुनील भगत ने बताया कि शिविर का उद्द्येश्य लोगों को मधुमेह से बचने एवं उसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है. कमेटी चेयरमैन लायन कुमार रवि ने कहा कि लायंस इंटरनेशनल के प्रोग्राम वन मल्टीपल वन एक्टिविटी के तहत यह शिविर डीआरएम बिल्डिंग के पास सुबह में आयोजित किया. क्लब के पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता ने बताया कि शिविर दुर्गास्थान, शहीद चौक, न्यू मार्केट, स्टेशन बिल्डिंग आदि जगहों पर भी लगाकर लोगों की जांच के साथ जागरूकता भी फैलाई जायेगी. उन्होंने कहा कि आज 115 लोगों की जांच की गयी. पूर्व अध्यक्ष लायन अनिल चमरिया, तेज कुमार अग्रवाल, राज कुमार अग्रवाल ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि 50 फीसदी लोगों को इस बात की खबर ही नहीं होती है कि वो इस बीमारी से ग्रस्त हैं. रेलयात्रियों के साथ सुबह टहलने वालो के लिए यह शिविर काफी लाभप्रद साबित हुआ. मधुमेह जांच करते हुए लायन पुरुषोत्तम मोदी ने कहा कि 40 वर्ष के बाद लोगों को डायबिटीज की नियमित जांच करानी चाहिए. इस सप्ताह कई जिले में एक साथ मधुमेह जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है. शिविर में लायन अवधेश कुमार, मनोज महासेठ, श्याम सुन्दर अग्रवाल, पंकज साह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




