लायंस क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित

लायंस क्लब कटिहार ने डॉक्टर्स डे के मौके पर शहर के कई चिकित्सकों को सम्मानित किया.
कटिहार. लायंस क्लब कटिहार ने डॉक्टर्स डे के मौके पर शहर के कई चिकित्सकों को सम्मानित किया. प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन निरंजन साह के हवाले से जानकारी दी गयी कि लायंस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष लायन काजल महासेठ, सचिव लायन सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष लायन अंकिता सरकार ने चिकित्सकों को सम्मानित करते हुए कहा कि वो डॉक्टर ही हैं, जो इंसान को मौत के मुंह से निकालकर नया जीवनदान देने का हर संभव प्रयास करते हैं. क्लब के पीआरओ लायन संतोष गुप्ता ने जानकारी दी कि समाज के प्रति चिकित्सकों के दायित्वों के संदेश के साथ चिकित्सकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. मौके पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन पंकज पूर्वे, लायन अवंतिका परमार, नरेश साह के साथ पूर्व कोषाध्यक्ष लायन पुरुषोत्तम मोदी ने कहा कि डॉ रंजना झा, डॉ दिनेश कुमार, डॉ आर के सिंह, डॉ संतोष कुमार सिंह, डॉ रीना कुमारी, डॉ दिनेश भगत, डॉ चन्दन कुमार, डॉ आशीष भारती, डॉ करुणा, डॉ श्रुति माल्या, डॉ स्नेहल अमंबरे आदि को सम्मानित किया गया. पूर्व अध्यक्ष लायन कृष्णा प्रसाद गुप्ता, अनिल चमरिया ने कहा कि आज चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस भी मनाया जाता है. इसलिए क्लब के पूर्व अध्यक्ष सह सीए सूरज चौधरी, सीए मितेश डालमिया को भी सम्मानित किया गया. इस मौके पर लायन अपर्णा जायसवाल, ज्योत्स्ना साह, राखी अग्रवाल, लक्ष्मी गुप्ता, निधि भगत, मनोज महासेठ, मनोज गुप्ता, पंकज साह, निवर्तमान सचिव बबिता गुप्ता आदि कई सदस्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




