झारखंड की तरह बिहार में भी बनेगी गठबंधन सरकार: इरफान

Updated at : 06 Nov 2025 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड की तरह बिहार में भी बनेगी गठबंधन सरकार: इरफान

झारखंड की तरह बिहार में भी बनेगी गठबंधन सरकार: इरफान

विज्ञापन

फलका झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के महेशपुर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी पूनम पासवान के समर्थन में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनी, उसी तरह बिहार में भी महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितनी ताकत लगा लें. जनता अब भ्रम में नहीं आने वाली है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता महंगाई, बेरोजगारी और विकास की कमी से परेशान है. लोग बदलाव चाहते हैं और वह बदलाव केवल महागठबंधन के नेतृत्व में तेजस्वी यादव ही ला सकते हैं. इस अवसर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष साजिद आलम, कांग्रेस नेता मुखिया अब्दुल माजीद, पैक्स अध्यक्ष जमीरुद्दीन, इमरान अहमद कजमी, एकराम, बाबू सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन