25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

लेटेस्ट वीडियो

विधान पार्षद ने मनिहारी काॅलेज में कमरा का किया उद्घाटन

विधान पार्षद ने मनिहारी काॅलेज में कमरा का किया उद्घाटन

Audio Book

ऑडियो सुनें

मनिहारी रामेश्वर यादव मनिहारी काॅलेज में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल व विधान पार्षद एनके यादव ने कमरा का उद्घाटन किया. दोनों विधान पार्षद ने अपने- अपने कोष से अलग- अलग कमरा का निर्माण कराया है. दोनों कमरा का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन समारोह का संचालन प्रो गोपाल कृष्ण यादव ने किया. प्रभारी प्राचार्य प्रो नित्यानंद मंडल समेत काॅलेज कर्मियों ने दोनों विधान पार्षद को धन्यवाद दिया. कमरा के अभाव में पढाई संचालन में परेशानी होती थी. विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा कि काॅलेज को आगे भी हर संभव सहयोग किया जायेगा. विधान पार्षद एन के यादव ने कहा कि काॅलेज से पुराना रिश्ता है. काॅलेज व काॅलेज कर्मियों के हित के लिए हमेशा आगे रहेंगे. दोनों विधान पार्षद, प्रभारी प्राचार्य समेत वक्ताओं ने बलदियाबाड़ी में काॅलेज को भूमि दान देने वाले भूमि दाता रामेश्वर यादव को धन्यवाद दिया. मौके पर प्रभारी प्राचार्य प्रो नित्यानंद मंडल, पूर्व प्राचार्य निरानंद मिश्रा, प्रो गोपाल कृष्ण यादव, प्रो विरेन्द्र सिंह, प्रो नागेन्द्र निराला, प्रो जावेद अख्तर खान, प्रो निरंजन प्रसाद यादव, प्रो पदमानंद राय, प्रो अब्दुल सामीद, प्रो उज्जवल कुमाल सिन्हा, प्रो मनिराम यादव, प्रो प्रदीप कुमार यादव, प्रो दिलीप कुमार झा, प्रो नवल किशोर यादव, प्रो अबु रजा, प्रो हासिम रजा, प्रो दिवाकर झा, प्रो प्रभात कुमार झा, प्रो इलियास हुसैन, प्रो कैलाश प्रसाद सिंह, प्रो बाल कृष्ण यादव, प्रो दीप नारायण यादव, प्रो सुधीर यादव, प्रो रविन्द्र कुमार भगत, प्रो नंद किशोर मिश्रा, प्रो सुबोल यादव, प्रो गयासुद्दीन, भाजपा नेता कैलाश सिंह, चंद्रभूषण ठाकुर, विरेन्द्र झा उर्फ बिल्टू झा, पूर्व नगर उपुमख्य पार्षद अशोक यादव, पूर्व पार्षद उत्तम यादव, नगर भाजपा अध्यक्ष राजेश पोद्दार, दिलबर पासवान, प्रीतेश झा बाबू लाल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel