अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश

Updated at : 10 May 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश

अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कटिहार देश के मौजूदा हालात को देखते हुए मुख्य सचिव के दिशा निर्देश के आलोक में जिला के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है. जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने इस आशय से संबंधित एक आदेश जारी किया है. डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सरकार के अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पत्रांक 8149/ पटना दिनांक 08-05-2025 के द्वारा संसूचित किया गया है कि देश की वर्तमान परिस्थितियों की संवेदनशीलता को ध्यान रखते हुए राज्य सरकार के सभी असैनिक व पुलिस सेवा के पदाधिकारियों, कर्मियों को अपने पदस्थापन स्थल पर उपलब्ध रहना आवश्यक है. इसके आलोक में निर्देश दिया गया है कि कटिहार जिलान्तर्गत सभी असैनिक व पुलिस सेवा के पदाधिकारियों, कर्मियों का अवकाश रद्द किया जाता है एवं वे अपने पदस्थापन स्थल पर मौजूद रहना सुनिश्चित करेंगें. अत्यन्त अपरिहार्य परिस्थितियों में जिला पदाधिकारी से अवकाश प्राप्त कर मुख्यालय छोड़ेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन