आशा व आशा फैसिलिटेटर के पांच दिवसीय हड़ताल के अंतिम दिन भाकपा माले का मिला समर्थन

Updated at : 24 May 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
आशा व आशा फैसिलिटेटर के पांच दिवसीय हड़ताल के अंतिम दिन भाकपा माले का मिला समर्थन

आशा व आशा फैसिलिटेटर के पांच दिवसीय हड़ताल के अंतिम दिन भाकपा माले का मिला समर्थन

विज्ञापन

बारसोई बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के आह्वान पर चल रहे पांच दिवसीय हड़ताल के अंतिम दिन शनिवार को बारसोई अनुमंडल अस्पताल परिसर में भाकपा माले के कार्यकर्ता संग विधायक महबूब आलम पहुंचकर उनके हड़ताल का समर्थन किया. उनकी मांग को विधानसभा में उठाए जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि इन लोगों की मांग जायज है. जिसे सरकार को अवश्य पूरा करना चाहिए. उनकी मांगों में मुख्य रूप से आशा और आशा फैसिलिटेटर को न्यूनतम 21 हजार रुपया मानदेय, तथा रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाकर 65 वर्ष करना, 10 लाख रुपए का रिटायरमेंट पैकेज, आजीवन पेंशन आदि शामिल है. इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला नेत्री जूही महबूबा, शिवकुमार यादव, सोनू यादव, यासीन आदि लोग शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन