ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, लकड़ी की दुकान बाल-बाल बची

Published by : Shruti Kumari Updated At : 08 Jun 2026 8:42 AM

विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के बाद उठती लपटें

Katihar Transformer Fire: जानकारी के अनुसार कुरसेल बांध ढाला पर लगे विद्युत ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. ट्रांसफॉर्मर के समीप स्थित लकड़ी की दुकान तक आग पहुंच गई, जिससे आग और फैलने की आशंका बढ़ गई थी.

विज्ञापन

कटिहार के मनसाही से ललित कुमार की रिपोर्ट:

Katihar Transformer Fire: कटिहार जिले के मनसाही प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के कुरसेल गांव स्थित बांध टोला में रविवार देर रात ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में स्थित लकड़ी के कटघरे वाली दुकान भी इसकी चपेट में आ गई. हालांकि ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई.

जानकारी के अनुसार कुरसेल बांध ढाला पर लगे विद्युत ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. ट्रांसफॉर्मर के समीप स्थित लकड़ी की दुकान तक आग पहुंच गई, जिससे आग और फैलने की आशंका बढ़ गई थी.

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और बाल्टी व अन्य साधनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के कई घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे.

ट्रांसफॉर्मर जलने से बिजली आपूर्ति ठप

आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद कुरसेल गांव के बांध टोला समेत आसपास के कई हिस्सों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. रातभर लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे.

बिजली नहीं रहने से पेयजल आपूर्ति समेत दैनिक कार्यों पर भी असर पड़ा. ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने से सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं.

जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग से अविलंब नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति ठप रहने से परेशानी और बढ़ गई है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घटना की जांच कराने तथा विद्युत उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी की है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियों से जल्द मौके पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की अपील की है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन