सदर अस्पताल में आज चार विभागों की ओपीडी, इमरजेंसी में तीन पालियों में डॉक्टर तैनात

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल कटिहार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटिहार सदर अस्पताल में अब मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा। ओपीडी में चार प्रमुख विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे, जबकि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी। जानिए कब और कौन से डॉक्टर रहेंगे मौजूद।

विज्ञापन

कटिहार : सदर अस्पताल कटिहार में मंगलवार को मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवा में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गयी है. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार ओपीडी में चार प्रमुख विभागों के चिकित्सक मरीजों को सेवा देंगे, जबकि इमरजेंसी में 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे. ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी.

विज्ञापन

ओपीडी में इन विभागों के डॉक्टर रहेंगे मौजूद

मंगलवार को मेडिसिन विभाग में डॉ. एसपी विनकर मरीजों की जांच करेंगे. दांत संबंधी परेशानी के लिए डेंटल विभाग में डॉ. एके सिंह उपलब्ध रहेंगे. कान, नाक एवं गला संबंधी बीमारी के मरीजों के लिए ईएनटी विभाग में विपिन कुमार सेवा देंगे. वहीं महिलाओं से संबंधित बीमारियों के उपचार के लिए गायनी विभाग में डॉ. अभिरुचि मनु मरीजों की जांच करेंगी.

इमरजेंसी में तीन पालियों में डॉक्टरों की ड्यूटी

सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी. इसके लिए तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. विपिन कुमार इमरजेंसी में मरीजों का इलाज करेंगे. दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. आशीष प्रकाश की ड्यूटी रहेगी. वहीं रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. दिगंबर नाइट शिफ्ट में इमरजेंसी सेवा संभालेंगे.

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, शिफ्टवार डॉक्टरों की तैनाती से दुर्घटना, अचानक तबीयत बिगड़ने या अन्य गंभीर स्थिति में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी. अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से ओपीडी के निर्धारित समय में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने की अपील की है. वहीं गंभीर और आकस्मिक स्थिति में सीधे इमरजेंसी सेवा लेने को कहा गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन