कटिहार में अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस का शिकंजा, दो ट्रैक्टर जब्त

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 17 May 2026 11:34 AM

विज्ञापन

Kursela Police Action

Katihar Police Action: कटिहार के कुरसेला में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गंगा नदी किनारे से मिट्टी ढो रहे दो ट्रैक्टर जब्त होने के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Katihar Police Action: कटिहार के कुरसेला से अजीत कुमार ठाकुर की रिर्पोट. कुरसेला थाना पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर-ट्रेलर जब्त किए हैं. पुलिस के अनुसार जरलाही पंचायत और भदैया टोला नदी किनारे से अवैध रूप से मिट्टी काटकर ले जाई जा रही थी. कार्रवाई के बाद जब्त वाहनों को थाना लाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में जुड़े लोगों के बीच हलचल बढ़ गई है.

गंगा किनारे से हो रहा था अवैध खनन

पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगा नदी के समीप मधेली बारह नंबर ठोकर क्षेत्र में चोरी-छिपे मिट्टी खनन का काम चल रहा है. इसके बाद थाना पुलिस ने छापेमारी कर मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर को जब्त कर लिया. वहीं भदैया टोला नदी किनारे से भी एक अन्य ट्रैक्टर पकड़ा गया, जो अवैध मिट्टी ढुलाई में इस्तेमाल हो रहा था.

पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप

कुरसेला थाना पुलिस की कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है. पुलिस का कहना है कि जब्त वाहनों के खिलाफ खनन नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है. इलाके में लगातार निगरानी बढ़ाई गई है ताकि अवैध खनन पर रोक लगाई जा सके.

कटाव झेल रहे इलाके में बढ़ रही चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा और कोसी नदी के कटाव से पहले ही कई गांवों का अस्तित्व संकट में है. इसके बावजूद नदी किनारे से लगातार मिट्टी काटकर बिक्री की जा रही है. लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रेलर के जरिए मिट्टी की ढुलाई कर अवैध कारोबार को अंजाम दिया जाता है.

कार्रवाई के बावजूद नहीं रुक रहा खेल

खनन विभाग और पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई और जुर्माना लगाए जाने के बावजूद अवैध मिट्टी खनन का सिलसिला थम नहीं रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों से यह धंधा चोरी-छिपे जारी है और कार्रवाई के बाद भी खनन माफिया नए तरीके से सक्रिय हो जाते हैं.

Also Read: बिहार में आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 54 DSP समेत 34 राजस्व अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन