स्वामी सत्यप्रकाश बाबा को अंतरराष्ट्रीय डॉक्टरेट सम्मान

स्वामी सत्यप्रकाश बाबा
स्वामी सत्यप्रकाश बाबा को यह सम्मान मिलने पर संतमत अनुयायियों, संतमत महासभा परिवार और साधु समाज में खुशी का माहौल है. लोगों ने इसे संतमत विचारधारा और आध्यात्मिक साधना के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बताया है.
कटिहार से सूरज गुप्ता की रिपोर्ट:
अखिल भारतीय संतमत सत्संग के युवा संत स्वामी सत्यप्रकाश बाबा को ध्यान, योग और साधना के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोफेशनल डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान पेरिस, फ्रांस स्थित ‘द टेम्स इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी’ की ओर से आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया.
स्वामी सत्यप्रकाश बाबा को यह सम्मान मिलने पर संतमत अनुयायियों, संतमत महासभा परिवार और साधु समाज में खुशी का माहौल है. लोगों ने इसे संतमत विचारधारा और आध्यात्मिक साधना के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बताया है.
स्वामी सत्यप्रकाश बाबा वर्तमान में अखिल भारतीय संतमत सत्संग आश्रम, कुप्पाघाट भागलपुर के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. वे देश ही नहीं, विदेशों में भी संतमत, ध्यान-योग और सत्संग के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
मनिहारी से अंतरराष्ट्रीय पहचान तक
कटिहार जिले के मनिहारी निवासी स्वामी सत्यप्रकाश बाबा को मिले इस सम्मान को क्षेत्र के लोगों ने गौरव का विषय बताया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबा ने संतमत के सिद्धांतों और मानव जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को सरल रूप में जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है.
बताया जाता है कि संत सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के विचारों के प्रचार-प्रसार और ध्यान-योग साधना को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने में स्वामी सत्यप्रकाश बाबा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
संतमत अनुयायियों ने उम्मीद जताई कि इस सम्मान से युवाओं में भी आध्यात्म और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










