मॉडल स्कूलों में शिक्षकों के चयन में तेजी लाने का निर्देश, 16 जून तक प्रकाशित होगी सूची

मॉडल स्कूल संचालन और शिक्षक चयन प्रक्रिया को लेकर आयोजित बैठक की फाइल फोटो
Katihar Model School Teachers: आवेदन सही पाए जाने पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 13 जून से 15 जून के बीच आयोजित किया जाएगा. वहीं चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 जून तक चयनित शिक्षकों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी.
कटिहार से सूरज गुप्ता की रिपोर्ट:
Katihar Model School Teachers: माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के उप निदेशक अमर भूषण ने सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के संचालन को लेकर आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को पत्र जारी कर मॉडल स्कूलों के लिए शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा गया है.
जारी निर्देश में कहा गया है कि सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के लिए चयनित विद्यालयों को अंतिम रूप देते हुए उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध प्रथम चरण में चयनित शिक्षकों की सूची प्राथमिकता के आधार पर प्रकाशित की जाए. साथ ही प्रथम चरण के बाद रिक्त रह जाने वाले पदों पर द्वितीय चरण में केवल माध्यमिक शिक्षकों का चयन निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार किया जाएगा.
चयन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी
निर्देश के अनुसार चयन समिति द्वारा आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. आवेदन 11 जून तक स्वीकार किए जाएंगे. इसके बाद 12 जून से 14 जून तक प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच और समीक्षा की जाएगी.
आवेदन सही पाए जाने पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 13 जून से 15 जून के बीच आयोजित किया जाएगा. वहीं चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 जून तक चयनित शिक्षकों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी.
मॉडल स्कूल संचालन की तैयारी तेज
शिक्षा विभाग का उद्देश्य सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है. इसके लिए योग्य और अनुभवी शिक्षकों की नियुक्ति को प्राथमिकता दी जा रही है.
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर चयन प्रक्रिया पूरी कर विद्यालयों का संचालन प्रभावी ढंग से शुरू करने की तैयारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










