KATIHAR: बेमौसम बारिश से मक्का किसानों की बढ़ी परेशानी, 90% फसल पर संकट

Updated:
विज्ञापन
KATIHAR: बेमौसम बारिश से मक्का किसानों की बढ़ी परेशानी, 90% फसल पर संकट

बारिश के बाद खेत से फसल उठाते किसान

बारिश के कारण खेत में खड़ी फसल के साथ-साथ कटी हुई मक्का फसल भी प्रभावित हो रही है. भीगे हुए मक्के में दाना काला पड़ने और सड़न का खतरा बढ़ गया है.

विज्ञापन

मनसाही से ललित कुमार की रिपोर्ट:

कटिहार: बेमौसम लगातार हो रही बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास के हजारों मक्का किसानों की फसल पर गंभीर संकट मंडरा रहा है. लगातार बारिश से किसानों में भारी चिंता देखी जा रही है.

बीते रात रुक-रुक कर हुई बारिश से जहां आम लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं मक्का किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. इस समय लगभग 90 प्रतिशत पकी हुई मक्का फसल खेतों में खड़ी है, जबकि कुछ जगहों पर कटाई का कार्य चल रहा है.

कटी और खड़ी फसल दोनों को नुकसान

बारिश के कारण खेत में खड़ी फसल के साथ-साथ कटी हुई मक्का फसल भी प्रभावित हो रही है. भीगे हुए मक्के में दाना काला पड़ने और सड़न का खतरा बढ़ गया है. इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरने की आशंका जताई जा रही है.

किसानों का कहना है कि लगातार बारिश से स्थिति और खराब होती जा रही है और फसल बचाना मुश्किल हो रहा है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 15 मई तक बारिश और तेज आंधी की संभावना बनी हुई है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है. किसान तेजी से फसल काटकर सुरक्षित स्थानों पर रखने में जुटे हुए हैं.

किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग की है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन