डंडखोरा में शराब के खिलाफ कार्रवाई, 35 लीटर देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

डंडखोरा थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान नष्ट किया गया जावा महुआ
Katihar Dandkhora Liquor Raid: छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब निर्माण स्थल पर पहुंचकर लगभग 300 लीटर जावा महुआ को नष्ट कर दिया. वहीं मौके से 35 लीटर देसी शराब बरामद की गई. इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो अवैध शराब कारोबार से जुड़ी बताई जा रही है.
कटिहार से नीरज की रिपोर्ट:
Katihar Dandkhora Liquor Raid: कटिहार जिले के डंडखोरा थाना क्षेत्र में शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. वहीं छापेमारी के दौरान शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे करीब 300 लीटर जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डंडखोरा थाना अध्यक्ष विजय कुमार को क्षेत्र में अवैध रूप से शराब निर्माण किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल के साथ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब निर्माण स्थल पर पहुंचकर लगभग 300 लीटर जावा महुआ को नष्ट कर दिया. वहीं मौके से 35 लीटर देसी शराब बरामद की गई. इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो अवैध शराब कारोबार से जुड़ी बताई जा रही है.
थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.
उन्होंने कहा कि अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस धंधे में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










