ePaper

बिहार के इस बालिका गृह से क्यों भागने को मजबूर हैं नाबालिग लड़कियां? 4 किशोरियां हो चुकी हैं फरार

Updated at : 09 Mar 2025 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
Katihar balika grih

कटिहार बालिका गृह

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में बालिका गृह से अबतक चार लड़कियां फरार हो चुकी हैं. जिसके बाद अब इस बालिका गृह को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं.

विज्ञापन

Bihar News: कटिहार के सदर प्रखंड में वृहद आश्रय गृह स्थित बालिका गृह से लगातार लड़कियां फरार हो रही हैं जिसके बाद यह बालिका गृह सवालों के घेरे में है. 17 फरवरी को दो नाबालिग लड़की यहां से फरार हो गयी थी जिसकी खोज लगातार की गयी. इस बीच पिछले दिनों दो और लड़की यहां से गायब हो गयी. जिसमें एक लड़की को बरामद कर लिया गया है लेकिन दूसरे की तलाश अब भी जारी है.

अबतक चार लड़कियां हो चुकी हैं फरार

17 फरवरी को दो नाबालिग लड़कियां इस बालिका गृह से फरार हुई थी. दोनों लड़कियों की काफी खोजबीन हुई लेकिन कुछ अता-पता नहीं चला. घटना के 12 दिन के बाद वार्डन ने सहायक थाना में इसे लेकर मामला दर्ज कराया था. दोनों नाबालिग लड़कियों के बरामद होने की खबर अब आ रही है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है. यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि दो और लड़कियां फरार हो गयीं.

ALSO READ: BPSC शिक्षकों को लालू-राबड़ी शासनकाल की याद दिलाते रहे सीएम नीतीश, लड़कियों के लिए बदले माहौल को बताया

अस्पताल जाने के दौरान दोनों भागी, एक को बरामद किया गया

पिछले दिनों दो और लड़कियां कटिहार के बालिका गृह से फरार हुईं. दोनों नाबालिग थीं. बगल के अस्पताल में इलाज के लिए दोनों को ले जाया गया था. इस दौरान दोनों मौका देखकर भाग निकलीं. हालांकि बाल सुधार गृह के कर्मी और प्रशासनिक कर्मियों की मुस्तैदी के कारण एक लड़की को बरामद कर लिया गया. लेकिन दूसरी अब भी फरार है.

बालिका गृह से क्यों भागने को मजबूर हैं लड़कियां?

बालिका गृह से लगातार लड़कियां भाग रही हैं तो इसके पीछे की वजह क्या हो सकती है? इसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा है. बालिका गृह की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर यह सवाल उठने लगे हैं कि बालिका गृह के अंदर में कुछ ऐसी बात है जिससे अब वहां की लड़कियां मजबूर होकर बाहर निकलना चाहती हैं? इन सभी सवालों पर से पर्दा तब ही हटेगा जब यहां से फरार हुई लड़कियां बरामद हो जाए और पुलिस के सामने अपनी मजबूरी बयां करे. फिलहाल एक जांच कमेटी बनायी गयी है जो इसकी जांच में जुटी है. लेकिन इन दिनों कटिहार का बालिका गृह पूरी तरह से चर्चा में बना हुआ है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन