बिहार सरकार की जमीन पर अतिक्रमण किए 44 दुकानों पर चला बुलडोजर

Updated:
विज्ञापन

बिहार सरकार की जमीन पर अतिक्रमण किए 44 दुकानों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन

प्राणपुर थाना क्षेत्र के बरझल्ला चौक को जिला पदाधिकारी कटिहार के आदेशनुसार तकरीबन चौवालीस दुकानों को प्राणपुर अंचल पदाधिकारी के द्वारा अतिक्रमण से मुक्त कराया. प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी सह सीओ शिखा कुमारी ने बताया कि डीएम के आदेशनुसार बरझलला चौक पर तकरीबन चौवालीस दुकान बिहार सरकार के जमीन पर अवस्थित था. सीओ ने पूर्व में नोटिस जारी कर समय सीमा में खाली करने के लिए कहा गया था. पर दुकानदारों ने स्वयं खाली नहीं किया. जिसको संज्ञान में लेते हुए पांच दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त कर जिला पदाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के आदेशानुसार सभी चौवालीस दुकानों को बुलडोजर लगा कर अतिक्रमण से मुक्त किया गया. इधर दर्जनों दुकानदारों के द्वारा बताया गया कि बरझलला चौक के साथ साथ बस्तौल, लाभा रोशना और प्राणपुर चौक के जिला परिषद और बिहार सरकार कि जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाय, नहीं तो हम लोग जिला प्रशासन का काफी विरोध प्रदर्शन करेंगे. दंडाधिकारी प्राणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीषा कुमारी, मनसाही अंचल पदाधिकारी इस्लाम अंसारी, हसनगंज अंचल पदाधिकारी कृष्ण मोहन कुमार, राजस्व पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, प्राणपुर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो, रोशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी दंड खोरा पुलिस अवर निरीक्षक सुनीता कमारी, सुमन कुमार, रोशना पुलिस अवर निरीक्षक मन्नू कुमार ओझा, कुमार ऋषि राज, जिला मुख्यालय के पुलिस पदाधिकारी शारदानंद राय के साथ साथ सैकड़ों महिला एवं पुरुष पुलिस बल एवं ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन