कोसी पुल पर दर्दनाक हादसा, बाइक से गिरकर महिला की मौत, 2 साल की बच्ची अनाथ

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 18 May 2026 2:17 PM

विज्ञापन

Katihar Accident News

Katihar Accident News: कुरसेला के कोसी सड़क पुल पर हुआ एक मामूली सफर पलभर में जिंदगी का सबसे बड़ा दुख बन गया. बाइक से गिरकर घायल हुई महिला ने इलाज के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया, जिसके बाद उसकी दो साल की बेटी अनाथ हो गई.

विज्ञापन

Katihar Accident News: कटिहार के कुरसेला से अजीत कुमार ठाकुर की रिपोर्ट. कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसी सड़क पुल पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई काजल कुमारी की इलाज के लिए कटिहार ले जाने के क्रम में मौत हो गई. मृतका कुरसेला बस्ती निवासी अनिमेष कुमार की पत्नी थी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया.

मायके जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार काजल कुमारी अपने पति अनिमेष कुमार के साथ बाइक से ससुराल कुरसेला बस्ती से मायके कटरिया गांव जा रही थी. यात्रा के दौरान जैसे ही वे कोसी सड़क पुल पर पहुंचे, तभी अचानक वह बाइक से नीचे गिर गईं.

गिरने के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह मौके पर ही बेहोश हो गईं. आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

हालत बिगड़ने पर कटिहार रेफर, रास्ते में मौत

घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कुरसेला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कटिहार रेफर कर दिया.

लेकिन कटिहार ले जाते समय रास्ते में ही काजल कुमारी ने दम तोड़ दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई.

चार साल पहले हुई थी शादी, मासूम बच्ची बेसहारा

मृतका की शादी करीब चार वर्ष पहले अनिमेष कुमार से हुई थी. दंपति की एक दो साल की बेटी भी है, जो अब मां की मौत के बाद बेसहारा हो गई है.

परिजनों के अनुसार काजल परिवार की जिम्मेदारियों को संभाल रही थीं और घर में उनका महत्वपूर्ण योगदान था. अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय लोग परिवार को ढांढस बंधाने में लगे हुए हैं.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके.

Also Read: शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: बक्सर के सरकारी स्कूलों पर डिजिटल शिकंजा, बेस्ट ऐप से शुरू होगा मॉनिटरिंग सिस्टम

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन