कालसर में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकाली कलश यात्रा

Updated at : 06 Oct 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
कालसर में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकाली कलश यात्रा

कालसर में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन

– 501 कन्या सहित महिला श्रद्धालुओं यात्रा में लिया हिस्सा हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत के कालसर गांव में श्रीश्री 108 श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. जिसमें 501 कुंवारी कन्याएं सहित महिलाओं ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि के रुप में प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, मुखिया सागर यादव, उप प्रमुख प्रतिनिधि विनोद मंडल, समाजसेवी अशोक मंडल, अध्यक्ष पंकज मंडल सहित जनप्रतिनिधियों ने कलश यात्रा का शुभारंभ किया. शुभारंभ दौरान मुख्य अतिथियों ने बताया कि नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ व गांव की सुख समृद्धि को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी है. भगवान श्री राम सभी की मनोकामना पूर्ण करें. साथ ही भव्य कलश शोभा यात्रा कालसर गांव पूजा स्थल से निकल कर महमदिया, संठीबाड़ी, नवादा गांव होते हुए रिकिया स्थान में जल भरकर बबैया, राजा सड़क मार्ग होते हुए पुनः कालसर गांव पूजा स्थल पहुंच समाप्त हुई. कलश यात्रा दौरान पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालु भगवान श्री राम के जयकारा के नारे लगाते हुए यात्रा में शामिल रहे. आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवाओं का सराहनीय योगदान रहा. बताया कलश शोभायात्रा समापन के बाद रात्रि में हरिद्वार से पधारे कथा व्यास जय प्रकाशानंद जी महाराज के अमृतवाणी से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराया जायेगा. जो नौ दिनो तक चलेगा. इसको लेकर आसपास के पूरे गांव में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है. इधर यात्रा को सफल बनाने को लेकर प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था कायम रखने को लेकर पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. इस अवसर पर समस्त ग्रामीण वासी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन