काजीटोला-बारिओल सड़क बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश

Updated at : 08 May 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
काजीटोला-बारिओल सड़क बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश

काजीटोला-बारिओल सड़क बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन

आबादपुर बारसोई प्रखंड के काजीटोला चौक स्थित काजीटोला-बारिओल सड़क की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं. उन गड्ढों में गंदे पानी एवं कीचड़ का साम्राज्य कायम है. जिनसे होकर आवागमन बेहद ही कठीन कार्य है. सड़क को दूर-दूर तक देखने पर यह पता ही नहीं चल पा रहा है कि सड़क में गड्ढा है. गड्ढे में ही सड़क है. सड़क समस्या के चलते यहां राहगीरों एवं वाहन चालाकों का आवागमन बिल्कुल ही मुहाल हो गया है. नतीजन आये दिन वाहन चलाकों को दुर्घटना का शिकार होने को विवश होना पड़ रहा है. गौरतलब हो कि यह सड़क सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बारसोई प्रखंड मुख्यालय एवं बारसोई अनुमंडल मुख्यालय से जोड़ती है. इस लिहाज से यह सड़क एक बड़ी आबादी के आवागमन का एक मुख्य साधन है. इस अति महत्वपूर्ण सड़क के खस्ताहाल रहने से हजारों लोगों को प्रखंड कार्यालय बारसोई, अंचल कार्यालय व अनुमंडल कार्यालय तथा अनुमंडलीय अस्पताल व बारसोई स्टेशन आने-जाने में नाकों चने चबाने पर रहे हैँ. इन दिनों उक्त सड़क का आलम यह है कि यह सड़क इस गर्मी के मौसम में भी राहगीरों को सावन-भादों जैसे किचरों व जलजमाव से रूबरू करा रही है. लोग कीचड़ में चलने को विवश हो रहे हैं. ज्ञात हो कि उक्त सड़क समस्या को लेकर क्षेत्र में लोगों में इन दिनों आक्रोश की स्थिति देखी जा रही है. सड़क समस्या से आजीज स्थानीय लोगों ने अविलंब उक्त सड़क के निर्माण की मांग की है. अन्यथा सड़क पर उतर कर आंदोलन करने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन