संयुक्त टीम गठित कर आंगनबाड़ी केंद्र भवन के लिए सरकारी भूमि चिन्हित करें: डीएम

Updated:
विज्ञापन
संयुक्त टीम गठित कर आंगनबाड़ी केंद्र भवन के लिए सरकारी भूमि चिन्हित करें: डीएम

संयुक्त टीम गठित कर आंगनबाड़ी केंद्र भवन के लिए सरकारी भूमि चिन्हित करें: डीएम

विज्ञापन

बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कटिहार. समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास सेवाएं अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी भवन निर्माण, बाल सुलभ शौचालय निर्माण, लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ एवं पोषण ट्रेकर डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा करना था. बैठक में नाबार्ड की आरआईडीएफ निधि, पीएम जन-मन योजना, धरती आभा जनजातीय योजना, जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं अन्य योजनाओं से संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण की योजनावार गहन समीक्षा की गयी. डीएम ने सभी सीडीपीओ, कनीय अभियंता एवं संबंधित अंचल पदाधिकारी को संयुक्त टीम गठित कर आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए उपयुक्त सरकारी भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया. चिन्हित भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र 15 दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के लिए सख्त निर्देश दिया. समीक्षा के दौरान यह बात सामने आयी कि जिले में कुल 425 आंगनबाड़ी केन्द्रों में बाल सुलभ शौचालय निर्माण का कार्य लंबित है. कार्यपालक अभियंता एलएईओ कटिहार एवं बारसोई को उक्त सभी शौचालयों का निर्माण कार्य अगले 15 दिनों के अंदर गुणवत्ता साथ पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया. सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित रूप से खुलना, बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, लाभार्थियों का एफआरएस सत्यापन, बच्चों की वृद्धि निगरानी सुनिश्चित करें. अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर तत्काल पोषण पुनर्वास केन्द्र, सदर अस्पताल, कटिहार में भर्ती कराना सुनिश्चित करें. नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देश बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत जून माह तक निर्धारित त्रैमासिक लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत योग्य लाभार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. सभी सीडीपीओ को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने परियोजना क्षेत्र में शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करें. डीएम ने कहा कि सभी पदाधिकारी औचक निरीक्षण करेंगे एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र बच्चों और महिलाओं के पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा की धुरी है. इनके भवन, शौचालय एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी विभाग आपसी समन्वय से तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन