महिला संवाद में जीविका ने ली योजनाओं की जानकारी, रखी विकास की मांग

Updated at : 10 May 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
महिला संवाद में जीविका ने ली योजनाओं की जानकारी, रखी विकास की मांग

महिला संवाद में जीविका ने ली योजनाओं की जानकारी, रखी विकास की मांग

विज्ञापन

समेली प्रखंड के पूर्वी चांदपुर पंचायत विषनीचक गांव के पंचायत भवन में जीविका के महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी हाशिम, जीविका के बीपीएम प्रकाश सिंह, एसी खगेश कुमार, उपप्रमुख कंचन देवी, समाजसेवी सयोगिता सिंह उपस्थित थी. ज्योति महिला ग्राम संगठन के ग्राम संगठन के महिलाओं ने आवाज बुलंद किया. बीडीओ सत्येंद्र सिंह ने महिला सशक्तिकरण व उसके आर्थिक उत्थान में बने बाधक को दूर करने के लिए महिला संवाद एक बेहतर पहल है. संवाद के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर किसी प्रकार का विकासात्मक कार्य हो इस पर महिलाएं अपने आकांक्षा को प्रदर्शित कर रही है. सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ मिले. इसका जीविका वाहन में एलईडी टीवी वीडियो फुटेज भी दिखाकर उसे सशक्त बनाने की दिशा में पहल की जा रही है. महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. विकास की दिशा में अपने सुझाव दिये. प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी हासिम ने महिला संवाद के महत्व व जीविका की उपलब्धि के बारे में बताया. उन्होंने सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजना पर चर्चा की. वीडियो फुटेज के माध्यम से महिलाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना से अवगत कराया. इसके बाद महिलाओं से उनकी आकांक्षाओं को पूछा गया. महिला संवाद में मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, दीदी की रसोई, सिलाई केंद्र, कस्टम हायरिंग सेंटर, सामुदायिक शौचालय, विवाह भवन, जीविका भवन, बीमा योजनाओं में छूट, पशु टीकाकरण एवं कृषि बीमा की निःशुल्क सुविधा की मांग रखी. इसमें दीदियों ने ग्राम संगठन भवन, बिजली, जल, नाला सफाई, विद्यालय में शिक्षक की कमी, ब्याज दर कम करने, प्रारंभिक निवेश निधि में वृद्धि, उच्च शिक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग एवं अनाज गोदाम जैसी मांगें कीं। वही जीविका के सीसी रूबी कुमारी, सीएम कंचन देवी, बंदना कुमारी, बीके छाया देवी, सहित ज्योति महिला ग्राम संगठन व सैकड़ो जीविका दीदी ने कार्यक्रम में भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन