शराब धंधा बंद कराने पहुंची जीविका दीदियों से दुर्व्यवहार

Updated at : 11 Oct 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
शराब धंधा बंद कराने पहुंची जीविका दीदियों से दुर्व्यवहार

शराब धंधा बंद कराने पहुंची जीविका दीदियों से दुर्व्यवहार

विज्ञापन

शराब बनाने की लगातार मिल रही सूचना पर समझाने गयी थी महिलाएं बाॅक्स में कुल 15 लीटर देशी शराब बरामद की गई है कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के रज्जीगंज गांव में अवैध शराब के धंधे को रोकने के लिए गयी जीविका समूह की महिलाओं के साथ शराब तस्करों ने बदसलूकी की है. गांव में कुछ लोग देसी शराब बनाकर बेचते थे. जिसे रोकने के लिए जीविका समूह की महिलाएं गांव गयी थी. जीविका समूह की महिलाओं के साथ गाली-ग्लौज कर दुर्व्यवहार किया गया. सूचना कोढ़ा थाने को दी गयी. सूचना मिलते ही कोढा पुलिस रज्जीगंज गांव पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है. गांव की जीविका की प्रमीला देवी वीओ के सचिव करीना सचिव, सीएम कंचन देवी, डोली देवी, सूरजी देवी, प्रिंयका देवी, खुशबू देवी के अलावा जीविका सदस्य प्रमीला देवी, शीला देवी, मंजू देवी, अनिला देवी, पार्वती देवी, सावित्री देवी, रेशमा देवी, गायत्री देवी, अनिता देवी, उर्मिला देवी, परी देवी, प्रेमशीला देवी, रीता देवी, सविता देवी, मुन्नी देवी, इंदो देवी, जिरो देवी, पुतीन देवी, दर्शनिया देवी, अरुणा देवी, रेनु देवी, चांदो देवी, सुलेखा देवी, कारों देवी, पूजा देवी, निक्की देवी, सामो देवी व अन्य सभी जीविका का आरोप है कि जब उन्होंने गांव के ही प्रमोद मंडल, अजित महतो, कृष्ण कुमार, विग्गू महतो, चंद्रशेखर महतो देसी शराब बेचने की जानकारी चाही और समझाने लगी तो गाली ग्लौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. एक जीविका समुह की महिला सावित्री देवी ने बताया की हमारे घर के समीप सटे बांसबाड़ी में शराबियों का जमावड़ा देर रात तक लगा रहता है. जिससे हमें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. हमेशा डर का माहौल बना रहता है. घटना के बाद महिलाएं डर के साए में हैं. जीविका से जुड़ी महिलाओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के अभियान में उन्हें पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाय ताकि वे बिना डर के गांव में काम कर सकें. कहते हैं थानाध्यक्ष थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि बाॅक्स में कुल 15 लीटर देशी शराब बरामद की गई है. शराब तस्कर पुलिस की दबिश से घर छोड़कर फरार है. शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है. जल्द ही इस मामले में शामिल शराब तस्करों को गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन