जिले के 16 प्रखंडों में नियुक्त हुए जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष

Published by :RAJKISHOR K
Published at :04 May 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के 16 प्रखंडों में नियुक्त हुए जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष

जिले के 16 प्रखंडों में नियुक्त हुए जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष

विज्ञापन

कटिहार जिला अतिथि गृह में जदयू युवा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को आयोजित हुई. जिसकी अध्यक्षता युवा जिला अध्यक्ष अमित साह ने किया. बैठक में बरारी विधायक विजय सिंह, पूर्व सांसद दुलालचंद गोस्वामी, जदयू जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय उपस्थित रहे. सर्वप्रथम युवा जदयू जिला अध्यक्ष ने पूरे जिले में युवा प्रखंड अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपते हुए नये प्रखंड युवा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी. युवा जिला अध्यक्ष ने 16 प्रखंड अध्यक्ष, 11 उपाध्यक्ष, 11 महासचिव, 10 सचिव, एक कोषाध्यक्ष तथा एक प्रवक्ता कुल 51 सदस्य कमेटी का गठन किया. युवा जिला अध्यक्ष अमित साह ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में जदयू युवा की अहम भूमिका रहेगी. जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चौमुखी विकास हुआ है. 20 साल पहले बिहार की क्या स्थिति थी. मुख्यमंत्री के योजनाओं से हर तबका इससे लाभान्वित हुआ है. बरारी विधायक विजय सिंह, पूर्व सांसद दुलालचंद गोस्वामी ने सभी को बधाई देते हुए कहा की पार्टी की मजबूती को लेकर पूरे ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें. संगठन प्रभारी चंदन पटेल, सूर्यदेव मंडल, संजीव श्रीवास्तव, शंभू सुमन, मुकेश सिंह, राजाराम कुशवाहा, नगर अध्यक्ष अमित साह, पुरुषोत्तम वर्मा, मुकेश ऊंराव, निरंजन पोद्दार, रमेश मंडल, नंदकिशोर यादव, बलराम पोद्दार, कुंदन महतो, भोला मंडल, राधे मंडल, सतीश ठाकुर, सौरभ कुलकर्णी, विनय दास आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन