रास्ता को लेकर उत्पन्न विवाद में चलाई गोली, दादी व पोती को लगी गोली, गंभीर रूप से घायल

Published by :RAJKISHOR K
Published at :15 Apr 2026 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
रास्ता को लेकर उत्पन्न विवाद में चलाई गोली, दादी व पोती को लगी गोली, गंभीर रूप से घायल

रास्ता को लेकर उत्पन्न विवाद में चलाई गोली, दादी व पोती को लगी गोली, गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

कदवा कदवा थाना क्षेत्र के भोगांव पंचायत में मामूली विवाद को लेकर बुधवार की देर शाम एक व्यक्ति ने गोली बारी कर दी. गोली लगने से एक दादी व पोती गंभीर रूप से घायल हो गई है. दोनों घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया है. कदवा थाना क्षेत्र के भोगांव पंचयात के भोगांव कोठी गांव में रास्ते को लेकर मामूली विवाद में गाली गलौज होने लगा. गाली गलौज के बाद विवाद बढ़ गया. एक व्यक्ति ने गोली चला दिया. एक महिला जानकी देवी 60 वर्ष, पति स्व जाबुन सिंह एवं उनकी पोती अनुष्का कुमारी 11 वर्ष, पिता रोहित सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी. दोनों को गोली जांघ में लगी है. गोली की आवाज सुन कर आस पास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ त्तरनुम आरा ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया है. उनके परिजनों द्वारा बताया गया है कि सुनील साह नामक व्यक्ति द्वारा गोली चलाई गई है. गोली चलाने की घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश का माहौल व्याप्त है. गोली एक बच्ची एवं एक बूढ़ी महिला पर चलाया गया है. घटना से आक्रोशित लोगों ने सुनील साह के घर पर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है. घटना की जानकारी पर कदवा पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों को समझने बुझाने का काम किया जा रहा है. फिलहाल उग्र लोगों द्वारा तोड़ फोर जारी है. घटना को लेकर कदवा थानाध्यक्ष से संपर्क नहीं होने पर उनका पक्ष नही लिया जा सका है. गांव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन