कांग्रेस के प्राणपुर मंडल अध्यक्ष बनाये गये जयनंदन

Updated at : 09 Mar 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के प्राणपुर मंडल अध्यक्ष बनाये गये जयनंदन

कांग्रेस के प्राणपुर मंडल अध्यक्ष बनाये गये जयनंदन

विज्ञापन

कटिहार कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने प्राणपुर प्रखंड में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयनंदन मंडल को प्राणपुर प्रखंड का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है. सांसद तारिक अनवर ने मंडल की मनोनयन पत्र समर्पित किया है. कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर कंचन दास व वरिष्ठ कांग्रेस नेता आफताब आलम ने इस मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मंडल के प्राणपुर के मंडल अध्यक्ष बनने से संगठन को काफी मजबूती मिलेगी और कांग्रेस पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में बहुत लाभ मिलेगा. कई कांग्रेसी नेताओं ने मंडल को बधाई देते हुए इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व सांसद तारिक अनवर व जिलाध्यक्ष को साधुवाद दिया है. इस अवसर पर बधाई देने वालों में कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर कंचन दास, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आफताब आलम, जिला यूथ अध्यक्ष मनी पासवान, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव इश्तियाक, पूर्व मुखिया सऊद आलम, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्राणपुर सोनू मंडल, प्रखंड कोऑर्डिनेटर जसवंत सेठी, सूरज मंडल, कैलाश शर्मा, नईमुद्दीन, पंचायत अध्यक्ष जमीरउद्दीन, संजय मंडल, नसीम, मुसराफुल, सरवन मंडल, निरंजन यादव, मास्टर सहीरूद्दीन, तबारक, अमरेंद्र मंडल, सैयद इम्तियाज, अब्दुल मतीन, संजय राजवंशी, वहाब ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन