कचना थाना में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, लोगों की समस्याएं सुनी गयी

Updated:
विज्ञापन
कचना थाना में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, लोगों की समस्याएं सुनी गयी

कचना थाना में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, लोगों की समस्याएं सुनी गयी

विज्ञापन

बारसोई पुलिस व आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, आपसी विश्वास मजबूत करने तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कचना थाना परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम कचना थानाध्यक्ष आनंद कुमार की अगुवाई में संपन्न हुआ. जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखा. थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान का भरोसा दिलाया. थानाध्यक्ष ने कहा कि आमलोगों व पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को थाना परिसर में नियमित रूप से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे बिना किसी भय या संकोच के अपनी समस्याएं लेकर थाना पहुंचे. ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर है. जनसहयोग से ही क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का माहौल कायम रखा जा सकता है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन