जमीरा पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 03 Jun 2026 7:27 PM
जमीरा पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
– अध्यक्ष पद के लिए इफ्तेखार रहमानी व रियाज आलम में मुकाबला बारसोई बारसोई प्रखंड के बलतर पंचायत के जमीरा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को खरुआ विद्यालय में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. पैक्स अध्यक्ष पद के लिए इफ्तेखार रहमानी व रियाज आलम चुनाव मैदान में हैं. जिनके भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया है. निर्वाचन पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गई थी. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गई. निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार जमीरा पैक्स चुनाव में कुल 963 मतदाता थे. पूरब भाग स्थित मतदान केंद्र पर 296 तथा पश्चिम भाग स्थित मतदान केंद्र पर 202 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पूरे दिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित विवाह भवन पहुंचाया गया. बुधवार की रात्रि में वहीं मतगणना होगी. जिसके बाद जमीरा पैक्स के नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जायेगी. चुनाव परिणाम को लेकर उम्मीदवार एवं समर्थकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










